बुधवार, 4 जुलाई 2012

नेता जी
what they speak

आज यही हमारा नारा है
कि हिन्दुस्तान हमारा है
इसकी माटी अपनी है
इसका पानी अपना है
सामान यहाँ का सब अपना है
यहाँ का बच्चा -२ अपना है
यहाँ का कोना-२  अपना है
हर चीज यहाँ कि प्यारी है
देश जान से प्यारा है
हिन्दुस्तान हमारा है

what they mean
चाहे बाट के खावो
ठाट से खाओ 
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है 
चाहे जैसे करो घोटाले 
चाहे जैसे चुगो निवाले
चाहे जैसा चारा खाओ 
चाहे जैसी भैंस चराओ
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है 
चाहे जैसे शेयर बाटो 
चाहे जैसे खेल खिलाओ
चाहे जैसे सिग्नल पकडाओ  
यहाँ कि जनता ऐसी है 
चाहे जैसी बीन बजाओ
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है 

what they make sure

अंत में सुन लो इतनी बात
ख़याल चुनावों का तुम रखना 
उन छण में नारी से कुछ न कहना
कहना केवल, सुन लो माता सुन ले बहना 
मांगे जितनी मांगे जनता 
पूरी होंगी कह देना 
गर पड़े जरुरत सर अपना
उनके पाँव में रख  देना  
 बस एक बार जीत के आ जाओ 
फिर
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है
 
 

प्यार है मेरा पास ही मेरे ,                                    पर शायद मुझको पता नही है ll
खामोश अगर हूँ मैं अब तक तो ,
                                   ये आदत है मेरी , मेरी खता नही है ll
दिल को बहलाते रहना ही,
                                   दर्द - ये - दिल की दवा नहीं है ll
आँखों की चिलमन उठा के देखो ,
                                  अन्दर आग बहुत है , बाहर यूँ ही धुवाँ नही है ll
काम बहुत है बाकि अब तक ,
                                  अभी तो कुछ भी हुआ नहीं है ll
जलने फिर भी लोग लगे हैं पर,
                                   मैंने अब तक कुछ भी कहा नही है ll
न ही दिल अब तक दिल से मिला है,
                                   और तन ने अब तक बदन छुआ नहीं है ll
महफ़िल में हुए तमाशे हैं टूटा हर पैमाना है,
                                   ये हाल है तब, जब जाम को लब ने छुआ नही है ll
मैं इस दिल का क्या करूँ इसकी
हर धड़कन में तुम्हारा नाम रहता है
आलम अब इस कदर बेकाबू है कि
हर बहती सांस बस तेरा पैग़ाम रहता है
 हर आहात पे मुड़ता हूँ देखता हूँ
कि तुम ही आई हो ?
कुछ जज़्बात!  कुछ अरमान! ले के आयी हो
हर हवा के   झोक़े में , बस
तुम्हारी खुशबु  ढूंढ़ता हूँ मैं
बूँद होंठो से,जो फिसली थी
हर बारिश में   ढूंढ़ता हूँ मैं
जाने मेरी दीवानगी का
क्या आखिरी अंजाम होगा
तुम तक पहुँच पाउँगा या
बस दूर ही से सलाम होगा
तुम्हें पाने कि हसरत नही है
तुम तो हमेशा पास में रहती हो
हर रग़ में बहती हो तुम
हर पल एहसास में रहती हो
 मैं तो कब से अपना चुका तुमको मगर इस बात को अब तुमसे बताना है
 तुम्हारी ख्वाहिशें अपनी,  फैसला अपना
उसे बस तुमको सुनाना है