बुधवार, 4 जुलाई 2012

नेता जी
what they speak

आज यही हमारा नारा है
कि हिन्दुस्तान हमारा है
इसकी माटी अपनी है
इसका पानी अपना है
सामान यहाँ का सब अपना है
यहाँ का बच्चा -२ अपना है
यहाँ का कोना-२  अपना है
हर चीज यहाँ कि प्यारी है
देश जान से प्यारा है
हिन्दुस्तान हमारा है

what they mean
चाहे बाट के खावो
ठाट से खाओ 
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है 
चाहे जैसे करो घोटाले 
चाहे जैसे चुगो निवाले
चाहे जैसा चारा खाओ 
चाहे जैसी भैंस चराओ
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है 
चाहे जैसे शेयर बाटो 
चाहे जैसे खेल खिलाओ
चाहे जैसे सिग्नल पकडाओ  
यहाँ कि जनता ऐसी है 
चाहे जैसी बीन बजाओ
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है 

what they make sure

अंत में सुन लो इतनी बात
ख़याल चुनावों का तुम रखना 
उन छण में नारी से कुछ न कहना
कहना केवल, सुन लो माता सुन ले बहना 
मांगे जितनी मांगे जनता 
पूरी होंगी कह देना 
गर पड़े जरुरत सर अपना
उनके पाँव में रख  देना  
 बस एक बार जीत के आ जाओ 
फिर
चाहे जैसे मौज उड़ाओ
 अंत में गाओ हिन्दुस्तान हमारा है
 
 

कोई टिप्पणी नहीं: